भाजपा ने सिद्धू पर लगे ‘देशद्रोह’ के आरोपों पर कांग्रेस से मांगा स्पष्टीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर लगाये गए कथित ‘देशद्रोह’ के आरोपों के बाद कांग्रेस से स्पष्टीकरण मांगा है। रविवार को यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि …

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर लगाये गए कथित ‘देशद्रोह’ के आरोपों के बाद कांग्रेस से स्पष्टीकरण मांगा है। रविवार को यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमरिंदर सिंह ने सिद्धू पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस आलाकमान को इस बारे में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुप क्यों हैं। प्रकाश जावडेकर ने कहा,“ सिद्धू पाकिस्तान जा कर पाकिस्तान सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के गले लगे, इसका हवाला देते हुए अमरिंदर सिंह ने  सिद्धू को देश द्रोही कहा है। यह मुद्दा पहले से था और कल पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने इसको मुखर किया है।” उन्होंने कहा,“हम कांग्रेस से इस मुद्दे पर बोलने और अपना पक्ष रखने की मांग करते हैं। क्या कांग्रेस इन आरोपों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी?”

संबंधित समाचार