सपा प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को अमेठी दौरे पर, चारों विधानसभाओं में करेंगे जनसभा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल अपने एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को अमेठी पहुंचेंगे। जहां वह ‘खेत खलिहान कुटीर उद्योग बचाओ रोजगार दो’ के तहत आयोजित किसान नौजवान पैदल यात्रा में शामिल होंगे। इसकी जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी अमेठी के जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने बताया कि सोमवार 20 …

अमेठी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल अपने एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को अमेठी पहुंचेंगे। जहां वह ‘खेत खलिहान कुटीर उद्योग बचाओ रोजगार दो’ के तहत आयोजित किसान नौजवान पैदल यात्रा में शामिल होंगे।

इसकी जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी अमेठी के जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने बताया कि सोमवार 20 सितंबर को 10 बजे सुबह प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को लखनऊ-वाराणासी राजमार्ग पर स्थित असरोगा टोल प्लाजा पर रिसीव कर उनका स्वागत किया जाएगा।

जहां वह जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचेगे और वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात जिला मुख्यालय गौरीगंज के लिए रवाना हो जाएंगे. जहां रास्ते में इन्हौना में स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मोहनगंज तिलोई में जनसभा को संबोधित करेगे। वहां से जायस के रास्ते गौरीगंज में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिसके बाद उनका काफिला अमेठी पहुंचेगा। जहां वे जनसभा को संबोधित करने के बाद सपा के पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे।

संबंधित समाचार