रामपुर में 351 अरब 78 करोड़ 84 लाख रुपये से हुए विकास कार्य : ब्रजेश पाठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। जनपद के प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक ने पिछले साढ़े चार साल में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि रामपुर में 351 अरब 78 करोड़ 84 लाख रुपये से विकास कार्य कराए गए हैं। इसके अलावा कहा कि भाजपा सरकार में गुंडे-माफिया जेल की हवा खा रहे हैं या फिर प्रदेश …

रामपुर, अमृत विचार। जनपद के प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक ने पिछले साढ़े चार साल में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि रामपुर में 351 अरब 78 करोड़ 84 लाख रुपये से विकास कार्य कराए गए हैं। इसके अलावा कहा कि भाजपा सरकार में गुंडे-माफिया जेल की हवा खा रहे हैं या फिर प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। प्रदेश में भय का माहौल समाप्त हो गया है और प्रदेश में तेजी से विकास कार्य कराए गए हैं। कहा कि अगला विधानसभा चुनाव विकास मुद्दे पर होगा।

विकास भवन में रविवार को पत्रकार वार्ता में प्रभारी मंत्री ने कहा कि बिलासपुर में 14 अरब 86 करोड़ 68 लाख की लागत से 21 परियोजनाएं निर्माणधीन हैं और 18 करोड़ 50 लाख की लागत से 8 परियोजनाएं मुकम्मल हो गई हैं और 9 करोड़ की लागत से 3 परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। चमरौआ में 10 करोड़ की लागत से चार परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। 262 करोड़ की लागत से 10 परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

मिलक क्षेत्र में 15 करोड़ 22 लाख की लागत से 7 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और 82 करोड़ 29 लाख की लागत से 10 परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। करीब 5 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली 3 परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। स्वार क्षेत्र में 34 करोड़ 30 लाख की लागत से 7 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। 116 करोड़ 39 लाख की लागत से 8 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। 3 करोड़ 57 लाख की लागत से 3 परियोजनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं। इसके अलावा रामपुर सदर में 218 करोड़ 11 लाख की लागत से 16 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं।

68 करोड़ 7 लाख की लागत से 6 परियोजनाएं निर्माणधीन हैं और 104 करोड़ 82 लाख की लागत से 2 परियोजनाएं स्वीकृत हैं। जनपद के प्रभारी मंत्री ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, नगर विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण में हुए विकास कार्यो की बाबत जानकारी दी। कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 1 लाख 31 हजार 218 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड जारी एवं 9 हजार 501 लोगों को इस योजना के तहत चिकित्सा लाभ दिया जा चुका है।

मनरेगा के तहत 1 करोड़ 6 लाख 30 हजार मानव दिवसों का सृजन हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 2 अरब 73 करोड़ 79 लाख 50 हजार धनराशि का भुगतान लाभार्थियों को किया गया। जिले में 8859 मकान बन चुके हैं। पत्रकारों के सवालों के जवाब में प्रभारी मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वाले या तो जेल में हैं या प्रदेश से बाहर जा चुके हैं।

कहा कि छुटपुट घटनाओं पर भी सख्त रवैया अपनाते हुए दोषियों को जेल भेजा जा रहा है। कोरोना के सम्बंध में कहा कि इसके सुरक्षा उपकरणों का उत्पादन देश में शुरु हुआ है। देश में करीब 70 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। इस अवसर पर विधायक राजबाला, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्त और भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता समेत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज मौजूद रहे।

संबंधित समाचार