अमरोहा : किसानों का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मिलेगा सीएम से

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/गजरौला,अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन भानू की पंचायत गांव चकनवाला में आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि 22 सितंबर को मुख्यमंत्री अमरोहा आ रहे हैं। किसानों की समस्याओं को लेकर पांच सदस्यीय किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा। जिसका पंचायत ने हाथ उठाकर समर्थन किया। अभी तक …

अमरोहा/गजरौला,अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन भानू की पंचायत गांव चकनवाला में आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि 22 सितंबर को मुख्यमंत्री अमरोहा आ रहे हैं। किसानों की समस्याओं को लेकर पांच सदस्यीय किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा। जिसका पंचायत ने हाथ उठाकर समर्थन किया। अभी तक सभी किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा नहीं आया है।जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रविवार को गांव चकनवाला स्थित किसान आदर्श इंटर कालेज में प्रधान कृपाल सिंह की अध्यक्षता में पंचायत हुई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा किसानों को एक जुट होने की जरूरत है। सरकार को किसानों की समस्याओं का निराकरण करना चाहिए। जिन किसानों के खातों में पैसा नहीं आया, उन्हें सही कराकर पैसा भिजवाया जाए। जिला प्रभारी विरेंद्र सिंह ने कहा एक साल का बिल माफ किया जाए। जिसमें घरेलू और टयूवबैल के कनेक्शन का बिल हाफ करने का प्रस्ताव रखा।

ब्लाक अध्यक्ष अशोक अधाना ने तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त कराकर कार्यों को कराने के एवज में रेल लिस्ट लगाई जाए। जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह ने कहा कि जिले के 32 हजार किसान आज भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित है। इस मौके पर धर्मवीर सिंह, दिनेश चौधरी, दाताराम तरौली, चमन नागर, कमल सिंह, देवेंद्र सैनी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम चौधरी,जय चंद गुर्जर,जगपाल प्रधान, मास्टर योगेश जयपाल सिंह, शीशपाल सिंह, बेगराज, धर्मवीर सिंह, विनोद प्रधान, जिले सिंह, ग्रेसिंग चौधरी, निरंकार सिंह, गजरौला नगर अध्यक्ष रामपाल सिंह, कविता चौधरी, दयावती, सुभाष गुर्जर, राहुल कुमार, मनोज कुमार, सत्येंद्र चपराना, प्रदीप चपराना, मोनू कोली, अंकुल भाटी, गौरव भाटी, विकास भाटी, हरिओम पाल, गुड्डू गुर्जर, छत्रपाल सिंह, महेश बंसल, राजू चौहान, समर पाल सैनी, राजपाल चपराना, दयाराम नागर आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार