मुरादाबाद: निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुगलपुरा थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम में भी महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसके चलते विसरा प्रिजर्व …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुगलपुरा थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम में भी महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसके चलते विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।
कटघर थाना क्षेत्र के यूसुफ पार्क के पीछे गली नंबर 1 में रहने वाले मोहम्मद रईस मूक बधिर है। उनके परिवार में पत्नी नसीम जहां के अलावा दो बेटे इमरान और उस्मान तथा एक बेटी तबस्सुम है। तीनों बच्चों की उन्होंने करीब 3 महीने पहले एक साथ शादी कर दी थी।
मोहमद रईस के बेटे रिजवान ने बताया की उसने अपनी मां नसीम जहां को पेट दर्द के चलते मुगलपुरा थाना क्षेत्र के प्रेमदीप पॉलीक्लिनिक एवं नर्सिंग होम में 2 दिन पहले भर्ती कराया था। अस्पताल के संचालक डॉक्टर नईम हुसैन ने नसीब यहां के पेट में रसौली बताते हुए रात 2:00 बजे डॉक्टर अमन अग्रवाल के साथ मिलकर ऑपरेशन कर दिया। इमरान के अनुसार सुबह 2:00 बजे उसकी मां के मुंह से झाग निकलने लगे। उसने कई बार डॉक्टर को बुलाया मगर किसी ने उसकी मां की सुध नहीं ली।
डॉक्टरों की लापरवाही के चलते सुबह 9:30 बजे उसकी मां ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर महिला के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। जानकारी पर पहुंची मुगलपुरा पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में भी नसीम जहां की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। देर शाम दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसकी वजह से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
