बरेली: पहले दिन आरोग्य मेले में मिले मलेरिया के सात मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप के दौरान शासन की ओर स्थगित किए गए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की रविवार से एक बार फिर शुरुआत की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार कुल 71 केंद्रों पर 4148 लोग नि:शुल्क उपचार के लिए पहुंचे। जांच में मलेरिया …

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप के दौरान शासन की ओर स्थगित किए गए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की रविवार से एक बार फिर शुरुआत की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार कुल 71 केंद्रों पर 4148 लोग नि:शुल्क उपचार के लिए पहुंचे।

जांच में मलेरिया के सात मरीज पाए गए, इनमें पांच वाईवैक्स व दो प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम के मरीज निकले। इस दौरान 112 डाक्टर, 430 पैरामेडिकल स्टॉफ की टीम ने जिले में तमाम सीएचसी-पीएचसी पर मेले के तहत उपचार उपलब्ध कराया गया।

मेले के दौरान कोविड हेल्प डेस्क पर 2024 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। 520 आरटीपीसीआर जांच की गई। गंभीर रोगों से ग्रसित 13 मरीजों को उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

इस दौरान अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. एसके गर्ग ने क्यारा ब्लाक का निरीक्षण किया। सीएमओ डा. बलवीर सिंह ने केसरपुर, एसीएमओ प्रशासन डा. हरपाल सिंह ने सीबीगंज, एसीएमओ डा. आरएन गिरी ने सुभाष नगर, नोडल अधिकारी डा. सीपी सिंह ने भुता का निरीक्षण किया। वहीं अपर शोध अधिकारी पीएस आनंद, अनूप कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार