बरेली: एसआरएमएस रिद्धिमा में टु गांधी जी विध स्पेलिंग मिस्टेक का मंचन
बरेली, अमृत विचार। एसआरएमएस रिद्धिमा में ख्वाजा असमद अब्बास लिखित छोटी कहानी लेटर फ्राम द चाइल्ड पर आधारित नाटक टु गांधी जी विध स्पेलिंग मिस्टेक का मंचन किया गया। इसमें बच्चों ने देश के विभाजन के बाद बदले हुए हालात, हिंदू और मुसलमानों के बीच बढ़ रही दूरियों को बयान किया। पियरोट्स ट्रूप द्वारा मंचित …
बरेली, अमृत विचार। एसआरएमएस रिद्धिमा में ख्वाजा असमद अब्बास लिखित छोटी कहानी लेटर फ्राम द चाइल्ड पर आधारित नाटक टु गांधी जी विध स्पेलिंग मिस्टेक का मंचन किया गया। इसमें बच्चों ने देश के विभाजन के बाद बदले हुए हालात, हिंदू और मुसलमानों के बीच बढ़ रही दूरियों को बयान किया। पियरोट्स ट्रूप द्वारा मंचित नाटक का निर्देशन डा. एम सईद आलम ने किया।
नाटक में जैनब का रोल भूमि, राधा का रोल आरिफा, अनवर का रोल प्रिंस, सूर्य प्रकाश का यश, शिजी का एलीना, भीम सिंह चौकीदार का फ्रैंको और गुरविंदर का रोल अंकित ने निभाया। इस मौके पर एसआरएमएस ट्रस्ट चेयरमैन देवमूर्ति, सचिव आदित्य मूर्ति, ट्रस्टी आशा मूर्ति, सुभाष मेहरा, डा. प्रभाकर गुप्ता, डा.अनुज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
