लखनऊ: अवैध संबंध के चलते हुई हत्या, महिला सहित 1 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अवैध संबंधों के चलते हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने  मृतक की पत्नी सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना माल के ग्राम मांझी निकरोज़पुर में कुछ दिन पहले आदित्य तिवारी की संदिग्ध अवस्था मे घर के कमरे में शव बरामद हुआ था। जिसकी पोस्टमार्टम …

लखनऊ। अवैध संबंधों के चलते हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने  मृतक की पत्नी सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना माल के ग्राम मांझी निकरोज़पुर में कुछ दिन पहले आदित्य तिवारी की संदिग्ध अवस्था मे घर के कमरे में शव बरामद हुआ था। जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद मृतक के भाई निर्मल तिवारी की तहरीर के आधार पर पत्नी अंशु तिवारी, रविशंकर सुकौली बाराबंकी पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। हत्या के आरोपी अभियुक्तों की लगातार पुलिस  तलाश कर रही थी।

मुखबिर की सूचना पर कही भागने की फिराक में खड़े दोनों अभियुक्तों को रविन्द्र कुमार व उनकी पुलिस टीम ने मांझी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। कड़ाई से पूछताछ के बाद अवैध संबंधों में बाधक बन रहे पति की हत्या को स्वीकार किया। हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने रविंद्र कुमार,हेड कांस्टेबल तेजभान सिंह,हेड कांस्टेबल पंकज यादव,महिला आरक्षी तनुजा राणा को 10 हज़ार का इनाम देकर सम्मानित किया।

संबंधित समाचार