एटा: अलग-अलग स्थानों पर लटके मिले पति-पत्नि के शव, जानें परिजनों ने क्या कहा?
एटा। जनपद एटा के थाना पिलुआ तथा निधौली कलां क्षेत्र से एक ऐसी खबर प्रकाश में आई है जिसकी गुत्थियां पुलिस की छानबीन के उपरांत ही ज्ञात हो सकेगी। मिली जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के शव अलग-अलग जगह लटके पाये गये है पत्नी जिसका नाम संगीता है उसका शव थाना निधौली कलाॅ के ग्राम किशनपुर …
एटा। जनपद एटा के थाना पिलुआ तथा निधौली कलां क्षेत्र से एक ऐसी खबर प्रकाश में आई है जिसकी गुत्थियां पुलिस की छानबीन के उपरांत ही ज्ञात हो सकेगी। मिली जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के शव अलग-अलग जगह लटके पाये गये है पत्नी जिसका नाम संगीता है उसका शव थाना निधौली कलाॅ के ग्राम किशनपुर मे फाॅसी के फंदे पर लटका पाया गया है।
वहीं दूसरी ओर संगीता के पति कैलाश का शव थाना पिलुआ क्षेत्र के ग्राम सुन्ना नहर के निकट वृक्ष पर लटका पाया गया है। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए लड़की की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं लड़का पक्ष ने भी लड़की पक्ष वालों पर कैलाश की हत्या का आरोप लगाया है, दोनों ही पक्षों में तनाव व्याप्त है। तथा आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
लेकिन दोनों की हत्याओं का रहस्य क्या है इसकी गुत्थी शीघ्र ही खुल जाएगी। क्योंकि अगर दहेज उत्पीड़न के लिए हत्या की जाती तो उसका पति क्यों मरता। बताया जाता है कि कैलाश फरीदाबाद में नौकरी करता था जो घटना से पूर्व वापस लौट कर घर आया था। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन में जुटी हुई है।
