अलीगढ़: पानी में डूबने से मासूम बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। जिले के थाना विजयगढ़ के ग्राम भिनौली मैं एक तीन वर्षीय बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्ची की मौत से घर में कोहराम मच गया। घटना के समय माता-पिता पशुओं के लिए चारा लेने जंगल में गए हुए थे। बताते है कि अवधेश कश्यप अपनी पत्नी अनीता के साथ खेतों …

अलीगढ़। जिले के थाना विजयगढ़ के ग्राम भिनौली मैं एक तीन वर्षीय बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्ची की मौत से घर में कोहराम मच गया। घटना के समय माता-पिता पशुओं के लिए चारा लेने जंगल में गए हुए थे। बताते है कि अवधेश कश्यप अपनी पत्नी अनीता के साथ खेतों में पशुओं के लिए घास लेने के लिए घर से निकले थे।

कुछ समय बाद उनकी तीन वर्षीय बच्ची गुड़िया एवं 7 वर्षीय बेटा करन भी पीछे पीछे चलने लगे। इस बात का आभास अवधेश व उनकी पत्नी को नहीं हो सका और वे खेत में पशुओं के चारा काटने में लगे रहे। बता दें कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया है, इसके चलते चकरोड पर कीचड़ हो गया है। इसी कीचड़ से होकर गुड़िया जब जा रही थी तभी उसका पैर फिसला और वह खेत में भरे पानी में गिर गयी।

खेत में सिंघाड़े की बेल पड़ी होने के चलते गुड़िया संभल नहीं सकी और उसमें डूबने से उसकी मौत हो गयी। साथ चल रहे करन के रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और पानी में डूबी बच्ची को बाहर निकाला और इसकी जानकारी उसके माता पिता को दी।

संबंधित समाचार