अमेठी: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया दौरा, जाने पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिले में किसान नौजवान पटेल यात्रा की आज धूम मची रही है। रास्ते में ग्रामीणों व सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह काफिले को रोक कर स्वागत किया। विदित हो कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसान नौजवानों के बीच जा जाकर उन्हें जागरूक करने के मकसद से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई …

अमेठी। जिले में किसान नौजवान पटेल यात्रा की आज धूम मची रही है। रास्ते में ग्रामीणों व सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह काफिले को रोक कर स्वागत किया। विदित हो कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसान नौजवानों के बीच जा जाकर उन्हें जागरूक करने के मकसद से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में पूरे प्रदेश में किसान नौजवान पटेल यात्रा निकालने का निर्देश दिया। जो 29 अगस्त से शुरू होकर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को लखनऊ में खत्म होगा।

इस अवसर पर रमाबाई पार्क लखनऊ में विशाल जनसभा का कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित है। जिसके मुख्य अतिथि अखिलेश यादव कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। तयशुदा कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का काफिला सुबह लगभग 10 बजे असरोगा टोल प्लाजा पहुंचने पर सपा जिलाध्यक्ष अमेठी राम उदित यादव की अगुवाई में सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने काफिले का करथुनी पूरब, मुसाफिरखाना, वरिसगंज आदि जगहों पर माला पहनाकर स्वागत किया। जगदीशपुर में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया, इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों से यह अपील करते हुए कहा कि आपसी मनमुटाव को छोड़ चुनाव के समय सपा प्रत्याशी जिताने व साइकिल वाला ही बटन दबाकर सपा प्रत्याशियों को जिताने के कार्य करें। जिससे प्रदेश में अखिलेश के नेतृत्व में सरकार बन सके।

प्रदेश की जनता अखिलेश की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। किसान की आय दोगुनी करके आने वाली सरकार किसानों की हितों की ही हनन कर रही है। नौजवान बेरोजगार हैं, दो करोड़ की नौकरी का वादा सिर्फ जुमला साबित हो रहा है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को नसीहत देते हुए बताया कि कोविड के दोनों टीके वाला ही बूथ एजेण्ट बन सकेगा।

बूथ एजेण्ट के लिए दोनों कोविड के टीके लगे होने की रसीद हो। इसके बाद कारवां कमरौली, इन्हौना, मोहन गंज, जायस पहुंचा। कार्यक्रम में जिला महासचिव अरशद अहमद, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव, तुफैल खान, जिला सचिव राकेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी राम केवल यादव, जावेद खान, विमलेश सरोज, छेदी लाल साथी,  इजहार अहमद, राम धीरज यादव, राजेन्द्र यादव प्रधान आदि सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार