आजमगढ़: मछली पकड़ने गया युवक पानी में डूबा, सर्च ऑपरेशन जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। सरयू नदी की शाखा में मछली पकड़ने की मंशा एक युवक पर भारी पड़ गई। वह किनारे पहुंचकर मछली का शिकार करना चाहा लेकिन पैर फिसलने से गहरे पानी में समा गया। आसपास के लोगों ने उसे डूबता देख शोर मचाया तो घटना की जानकारी हो सकी। रौनापार थाना क्षेत्र के मसूरियापुर ग्राम निवासी …

आजमगढ़। सरयू नदी की शाखा में मछली पकड़ने की मंशा एक युवक पर भारी पड़ गई। वह किनारे पहुंचकर मछली का शिकार करना चाहा लेकिन पैर फिसलने से गहरे पानी में समा गया। आसपास के लोगों ने उसे डूबता देख शोर मचाया तो घटना की जानकारी हो सकी। रौनापार थाना क्षेत्र के मसूरियापुर ग्राम निवासी दीपेश सिंह उर्फ पिटूगांव के सिवान से कुछ ही दूर बह रही सरयू नदी की शाखा के किनारे मछली मारने गए थे।

पैर फिसलने से वह सरयू की शाखा में डूबने लगा। पास मौजूद गांव के कई अन्य लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। कुछ लोगों ने उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन दीपेश का पता नहीं चला। ग्रामीणों ने रौनापार पुलिस को सूचित किया, तो थानाध्यक्ष अखिलेश पांडेय सहयोगियों के साथ पहुंच गए और ग्रामीणों के साथ युवक की तलाश शुरू कर दी।

काफी प्रयास के बाद भी कहीं पता नहीं लग सका। पुलिस की सूचना पर 20वीं वाहिनी पीएसी के गोताखोर के साथ एनडीआरएफ की टीम ने भी पहुंचकर युवक को खोजना शुरू किया। फिलहाल दोपहर तक युवक का पता नहीं चल सका था। उधर दूसरे दिन भी युवक का पता न चलने से परिवार के लोगों की धड़कने अनहोनी की आशंका में बढ़ी हुई थीं।

संबंधित समाचार