मुरादाबाद: जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में अब 24 को होगी सुनवाई

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। फिल्म अभिनेत्री व रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण कोर्ट ने सुनवाई टालते हुए 24 सितंबर की तारीख नियत कर दी है। वहीं सुनवाई के दौरान आरोपी सांसद डा. एसटी हसन पेश हुए। यह है …

मुरादाबाद, अमृत विचार। फिल्म अभिनेत्री व रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण कोर्ट ने सुनवाई टालते हुए 24 सितंबर की तारीख नियत कर दी है। वहीं सुनवाई के दौरान आरोपी सांसद डा. एसटी हसन पेश हुए।

यह है पूरा मामला
वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में रामपुर लोकसभा सीट से सपा के कद्दावर नेता आजम खां और भाजपा से फिल्म अभिनेत्री व पूर्व सांसद जयाप्रदा चुनाव मैदान में थे। इस चुनाव में आजम खां ने बाजी मारी थी। इसके बाद उनके स्वागत में कटघर थाना क्षेत्र स्थित एक इंटर कालेज में जलसे का आयोजन किया गया था। जिसमें आजम खां के अलावा उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और मुरादाबाद के सांसद डा. एसटी हसन ने प्रमुख रूप से शिरकत की थी। इस जलसे में अपने संबोधन के दौरान आजम खां व अन्य सपाइयों ने फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। बाद में कटघर थाने में आजम खां, अब्दुल्ला आजम, डा. एसटी हसन, सम्भल के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष फरोज खां, रामपुर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अजहर खां और आयोजनकर्ता आरिश खां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण की जांच रामपुर क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है।

हड़ताल के कारण अब 24 को होगी सुनवाई
इस मामले में पिछली सुनवाई को विवेचक ने मुरादाबाद सांसद डा.एसटी हसन की आवाज के नमूने की जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश की थी। जिससे साबित हो गया है कि उन्होंने ही जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके अलावा फरार चल रहे रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां के खिलाफ भी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इस मामले में सोमवार को सुनवाई होनी थी। कोर्ट ने आरोपी सपा के कद्दावर नेता आजम खां को भी कोर्ट में तलब किया था। अपर शासकीय अधिवक्ता मनीष भटनागर ने बताया कि अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण सुनवाई टल गई है। अब इस मामले में 24 सितंबर को सुनवाई होगी।

संबंधित समाचार