बाराबंकी में न्याय पंचायत बहुता के शिक्षकों की बैठक हुई संपन्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले में सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेदीगंज आर पी यादव के निर्देशन में न्याय पंचायत बहुता के शिक्षकों की मासिक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में न्याय पंचायत के शिक्षकों ने अपने विद्यालय में किए जा रहे नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया। प्रस्तुतीकरण में शिक्षक संकुल प्रदीप गुप्ता का वर्ण माला अभ्यास व व्याकरण …

बाराबंकी। जिले में सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेदीगंज आर पी यादव के निर्देशन में न्याय पंचायत बहुता के शिक्षकों की मासिक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में न्याय पंचायत के शिक्षकों ने अपने विद्यालय में किए जा रहे नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया। प्रस्तुतीकरण में शिक्षक संकुल प्रदीप गुप्ता का वर्ण माला अभ्यास व व्याकरण संबंधित शिक्षण अधिगम सामग्री विशेष रही।

बैठक में समृद्ध आधारित उपचारात्मक शिक्षण, अभिभावक समन्वय, स्कूल रेडीनेस आदि के संबंध में चर्चा की गई। बैठक को समस्त शिक्षक संकुल क्रमश, नीरज कुमार राजपूत, रोहित कुमार शुक्ल, आदि ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए संबोधित किया। साथ ही प्राथमिक स्तर पर बच्चों के अधिगम स्तर व अभिरुचि को ध्यान में रखते हुए समृद्ध आधारित विशेष उपचारात्मक शिक्षण और उच्च प्राथमिक स्तर पर ध्यानाकर्षण माड्यूल्स का उपयोग करते हुए आधारभूत आकलन कर नियोजित उपचारात्मक शिक्षण करने के लिए कहा।

शिक्षण योजना में अपेक्षित तकनीकों का उपयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही निर्धारित E-कंटेंट को भी भौतिक कक्षाओं के साथ ऑनलाइन माध्यमों से भी जारी रखने के लिए जोर दिया गया। बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शशि दिवाकर ने किया। बैठक में दया शंकर सिंह, उमेश चन्द्र, राजकुमार अधिकांश शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार