बाराबंकी: करंट की चपेट में आई महिला, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना असन्द्रा क्षेत्र में बीती रात करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के देवीगंज गांव की 42 साल की निवासी बबिता जायसवाल बीती रात छत पर पड़े …

बाराबंकी। थाना असन्द्रा क्षेत्र में बीती रात करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के देवीगंज गांव की 42 साल की निवासी बबिता जायसवाल बीती रात छत पर पड़े कपड़े लाने गई थी। इसी दौरान वह बिजली करंट की चपेट में आ गई। परिजन जब तक कुछ समझ पाते बबिता की सांसे टूट चुकी थी। महिला की मौत होने से घर में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय भाजपा विधायक सतीश चंद्र शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी।

संबंधित समाचार