रायबरेली: ऊंचाहार सीएचसी को ट्रामा सेंटर बनाने का दिया गया प्रस्ताव
रायबरेली। योगी सरकार के 4.5 साल पूरे होने पर भाजपा के ऊंचाहार विधान सभा प्रभारी व दर्जा प्राप्त मंत्री सुधाकर त्रिपाठी ने आयोजित कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान बताया गया कि ऊंचाहार को ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव प्रदेश शासन को भेजा गया है। जिस पर शीघ्र ही …
रायबरेली। योगी सरकार के 4.5 साल पूरे होने पर भाजपा के ऊंचाहार विधान सभा प्रभारी व दर्जा प्राप्त मंत्री सुधाकर त्रिपाठी ने आयोजित कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान बताया गया कि ऊंचाहार को ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव प्रदेश शासन को भेजा गया है। जिस पर शीघ्र ही काम शुरू हो जाएगा।
नगर के वेदांत पब्लिक स्कूल के हाल में आयोजित वार्ता में भाजपा नेता अतुल सिंह व ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल भी मौजूद थे। इस दौरान दर्जा प्राप्त मंत्री ने बताया कि योगी सरकार ने केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। बताया कि लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग के किनारे स्थित ऊंचाहार सीएचसी को ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करके आसपास के जिलों को भी सुविधाएं सुलभ कराई जाएगी।
रोहनिया ब्लाक में फ्लोराइड से प्रभावित गांवों के लोगों को शुद्ध पेयजल सुलभ कराने की योजना पर काम चल रहा है। यही नहीं ऊंचाहार-सलोन मार्ग पर रोडवेज बस सेवा पुनः संचालित की जा रही है। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा के ऊंचाहार मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह के साथ विधान सभा के सभी मंडल अध्यक्ष, भाजपा नेता डी एन पाठक, राम दत्त पांडेय आदि मौजूद थे।
