अयोध्या में प्रस्तावित प्रभु श्रीराम की सबसे ऊंची प्रतिमा आधर में, जानें विधायक ने क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बहुत शोर था कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य और सबसे ऊंची 252 मीटर की प्रतिमा लगने वाली है। घोषणा हुए लगभग दो साल बीत गए पर इस दौरान योजना पर काम नहीं शुरू हुआ। आज एक सवाल के जवाब में नगर विधायक वेद गुप्ता ने कहा कि अभी मूर्ति …

अयोध्या। बहुत शोर था कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य और सबसे ऊंची 252 मीटर की प्रतिमा लगने वाली है। घोषणा हुए लगभग दो साल बीत गए पर इस दौरान योजना पर काम नहीं शुरू हुआ। आज एक सवाल के जवाब में नगर विधायक वेद गुप्ता ने कहा कि अभी मूर्ति के लिए जगह ही फाइनल नहीं हो पाई है।

दरअसल सोमवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता अयोध्या में साढ़े चार साल के दौरान हुए कार्यों का पुलिंदा लेकर पत्रकारों के सामने पेश हुए थे, लेकिन भगवान राम की प्रतिमा लगवाने का जवाब मांगा गया तो उन्होंने शॉक्ड कर देने वाली बात बताई। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव तो आया था पर अभी उनके लिए जमीन का अधिग्रहण नहीं हो पाया है। यही नहीं उन्होंने कई योजनाओं को भी इसका जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने अन्य योजनाएं गिनाते हुए कहा कि यहां इस बार साढ़े सात लाख दिए जलाकर ऐतिहासिक दीपोत्सव मनाया जाएगा। योजना है 9 लाख दिए जलाने की। जब पहला दीपोत्सव मनाया गया तो पूरे प्रदेश से दीपों की व्यवस्था की गई थी। इस बार माटी कला बोर्ड के माध्यम से प्रजापति समाज मिट्टी के दीये मुहैया कराएगा। दीपोत्सव पर अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा व अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर का लोकार्पण हो सकता है।

संबंधित समाचार