लखीमपुर खीरी: 1 अक्टूबर से 114 क्रय केंद्रों पर होगी धान खरीद, छह एजेंसियों को मिली खरीद की अनुमति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी। जिले में एक अक्टूबर से धान खरीद शुरू हो रही है। इसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। जिले में 114 क्रय केंद्र बनाए गए है। इस बार साधारण धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 रुपये और ग्रेड -ए का 1960 रुपयेे घोषित किया। किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने …

लखीमपुर खीरी। जिले में एक अक्टूबर से धान खरीद शुरू हो रही है। इसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। जिले में 114 क्रय केंद्र बनाए गए है। इस बार साधारण धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 रुपये और ग्रेड -ए का 1960 रुपयेे घोषित किया।
किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए प्रदेश सरकार धान (बासमती को छोड़कर) की सरकारी खरीद कराती है।

विगत वर्ष धान खरीद के लिए जनपद में 128 क्रय केंद्र बने थे। इस बार 114 क्रय केंद्र खोले जाएंगे जिसकी प्रकिया अंतिम चरण में हैं। धान बेचने के लिए किसानों को विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण शुरू हो चुका है। इसमें किसानों को अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक कराना होगा। आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ही किसानों को ओटीपी मिलेगा। पंजीयन में बैंक खाता नंबर, खसरा, खतौनी, कितनी भूमि में धान की बुआई की हैं, इसकी घोषणा करनी होगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने बताया एक अक्तूूबर से जनपद में धान खरीद शुरू होगी। तैयारियां पूरी हो चुकी है। किसान धान बेचने को पंजीकरण करा लें।

114 क्रय केंद्रों पर होगी धान खरीद
डिप्टी आरमो लालमणि पाण्डेय ने बताया कि जिले में कुल 114 धान खरीद केंद्र बनाए गए है। जिसमे 21 खाद्य विभाग के है 44 पीसीएफ के और 33 पीसीयू, 8 यूपी एसएस, 5 भारतीय खाद्य निगम के वहीं 3 मंडी समिति के केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर एक अक्टूबर से धान खरीद शुरू हो जाएगी।

मंडियों में खुलेंगे धान के ज्यादा क्रय केंद्र
डिप्टी आरएमओ लालमणि पाण्डेय का कहना है कि ज्यादातर किसान मंडी में अपनी उपज बेचने के लिए जाते हैं। इसलिए किसानों की सुविधा को देखते हुए मंडी में ज्यादा क्रय केन्द्र खोले जाएंगे जिससे किसानों का धान समय पर बिक सके। मंडी के क्रय केन्द्रों पर उपकरण भी रहते हैं और यहां मॉनीटरिंग भी होती रहती है। लखीमपुर, तिकुनिया, पलिया, गोला, मोहम्मदी व मैगलगंज मंडी में ज्यादा क्रय केन्द्र खोले जाएंगे।

छह एजेंसियों को धान खरीद की मिली अनुमति
जिले में एक अक्टूबर से होने वाली धान खरीद के लिए छह एजेंसियों को अनुमति दी गई है। जिसमे खाद्य विभाग ,पीसीयू, यूपी एसएस, पीसीएफ,मंडी समिति एवं भारतीय खाद्य निगम आदि शामिल हैं। इन्होंने धान खरीद को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

धान खरीद से बाहर हुई एसएफसी
डिप्टी आरमों लालमणि पाण्डेय ने बताया कि खामियों को लेकर पहले से ही कर्मचारी कल्याण निगम, यूपी एग्रो ,एनसीएफ नैफेड और नैकाब समेत पांच एजेंसियां धान खरीद से बाहर थी इस बार एसएफसी को भी बाहर कर दिया गया है। इस लिए इस बार धान की खरीद एसएफसी नही कर पाएगी।

संबंधित समाचार