बरेली: नदी किनारे बने पंचायत भवन की तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ग्राम पंचायत ऐना में नदी की दीवार पर बने पंचायत भवन की खबर अमृत विचार में प्रमुखता से छपने पर अफसर हरकत में दिखे। डीपीआरओ ने जांच बैठा दी है। खंड विकास अधिकारी समेत तीन अधिकारियों का जांच टीम में शामिल किया गया है। तीन दिन में वे अपनी रिपोर्ट देंगे। इसी …

बरेली, अमृत विचार। ग्राम पंचायत ऐना में नदी की दीवार पर बने पंचायत भवन की खबर अमृत विचार में प्रमुखता से छपने पर अफसर हरकत में दिखे। डीपीआरओ ने जांच बैठा दी है। खंड विकास अधिकारी समेत तीन अधिकारियों का जांच टीम में शामिल किया गया है। तीन दिन में वे अपनी रिपोर्ट देंगे। इसी आधार पर प्रधान, सचिव पर कार्रवाई की बात कही गई है।

मामला क्यारा ब्लाक का है। ऐन गांव में करीब 27 लाख रुपये की लागत से पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण में बेहद घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। बजरफुट की जगह रेत से दीवारों पर प्लास्टर करा दिया तो फर्श पर लगी टाइल्स भी भ्रष्टाचार की परतें खोल रही हैं। आरोप था कि जिस दीवार पर पंचायत भवन की दीवार खड़ी की गई, वह बाढ़ से ग्रामीणों को बचाने के लिए बनाई गई थी। लेकिन उसी पर पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों का खेत में जाने का रास्ता बंद हो गया। पूर्व प्रधान, ठेकेदार और ग्राम सचिव पर मिलीभगत कर गांव किनारे नदी के पास बाढ़ के लिए बनी सुरक्षा दीवार पर ही पंचायत भवन खड़ा करने का आरोप है।

डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पंचायत भवन काफी समय पहला बन गया था। ग्रामीणों ने जो आरोप लगाए हैं, उसकी जांच कराने के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम में क्यारा ब्लाक के खंड विकास अधिकारी, ग्रामीण अभियंत्र विभाग के अवर अभियंता समेत तीन लोग शामिल हैं। साफ कहा कि तीन में जांच रिपोर्ट मिलने पर जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। पंचायत भवन निर्माण में धांधली किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। इसको लेकर पूर्व में ही दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

संबंधित समाचार