लखनऊ: जज को धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
लखनऊ। यूपी विनियमन और विकास अधिनियम (रिट) के चेयरमैन न्यायाधीश डीके अरोरा को धमकी देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने धर दबोचा है। सूत्रों की मानें तो उसकी गिरफ्तारी उसके मूल निवास प्रतापगढ़ से की गई है। अभियुक्त वर्तमान में फैज्जुलागंज, मड़ियांव में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। पुलिस की मानें तो आरोपी …
लखनऊ। यूपी विनियमन और विकास अधिनियम (रिट) के चेयरमैन न्यायाधीश डीके अरोरा को धमकी देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने धर दबोचा है। सूत्रों की मानें तो उसकी गिरफ्तारी उसके मूल निवास प्रतापगढ़ से की गई है। अभियुक्त वर्तमान में फैज्जुलागंज, मड़ियांव में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। पुलिस की मानें तो आरोपी प्रतापगढ़ से विधानसभा का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। आरोपी ने 14 सितंबर को न्यायाधीश डीके अरोरा के वाट्सएप नंबर पर मैसेज कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।
जिसके बाद न्यायाधीश की ओर से मामले का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही पुलिस अभियुक्त की तलाश में जुटी थी। प्रभारी निरीक्षक पीजीआई ने बताया कि अभियुक्त का नाम कैलाश बहादुर सिंह है। वह मूल रूप से संग्रामपुर किला थाना अंतु जिला प्रतापगढ़ का रहने वाला है। लिस अब उससे पूछताछ कर जज को धमकी देने का कारण जानने का प्रयास कर रही है। हालांकि कई घंटे तक पूछताछ करने के बाद भी पुलिस अभी तक यह पता लगाने में सफल नहीं हो सकी है कि उसने जब को जान से मारने की धमकी क्यो दी।
