बरेली: नाइजीरियन से पूछताछ को बरेली आई कानपुर पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कानुपर पुलिस ने बरेली आकर नाइजीरियन ठग रार्बट से जिला जेल में पूछताछ की। पुलिस ने ठगी के रुपयों के बारे में जानकारी जुटाई लेकिन उससे ज्यादा कुछ नहीं उगलवा सकी। वहीं कानुपर और बरेली में दर्ज दो मामलों की जांच एक ही जिले से कराए जाने की बात चल रही है। …

बरेली, अमृत विचार। कानुपर पुलिस ने बरेली आकर नाइजीरियन ठग रार्बट से जिला जेल में पूछताछ की। पुलिस ने ठगी के रुपयों के बारे में जानकारी जुटाई लेकिन उससे ज्यादा कुछ नहीं उगलवा सकी। वहीं कानुपर और बरेली में दर्ज दो मामलों की जांच एक ही जिले से कराए जाने की बात चल रही है।

वसूली को दिल्ली से फरीदपुर आए नाइजीरियन को पुलिस ने पकड़ा था। पूछताछ में पता चला की वह बिना पासपोर्ट के ही दिल्ली में रह रहा था। फरीदपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के अगले दिन ही कानुपर की एक कंपनी ने वहां लगभग 2.50 करोड़ की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साइबर ठग ने कंपनी का मेल बदलकर यह ठगी की। जांच में पता चला की बरेली में बंद साइबर ठगों ने जिस एकाउंट में पैसा डलवाया था। वह खाते फरीदपुर के रहने वालों को थे जो नाइजीरियन रार्बट ने खुलवाए थे। सोमवार को कानुपर की पुलिस टीम बरेली आई और जिला जेल जाकर उससे पूछताछ की। जल्द ही नाइजीरियन को कानपुर पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ रिमांड पर ले जा सकती है।

कानपुर पुलिस की टीम नाइजीरियन से पूछताछ करने आई है। इसके साथ ही फरार लोगों को तलाश किया जा रहा है।
—- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार