बरेली: सेटेलाइट चौराहे पर नशे की हालत में मिली युवती, पुलिस ने कराया भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लखीमपुर की एक युवती बच्चे के साथ मौसेरी बहन की गोद भराई की रस्म में शामिल होने के लिए पीलीभीत जा रही थी। रविवार की सुबह जब वह बरेली सेटेलाइट बस अड्डे पर पहुंची तो वह कुछ नशा खोरों का शिकार बन गई। बस अड्डे पर बेहोश पड़ी युवती को देख राहगीरों …

बरेली, अमृत विचार। लखीमपुर की एक युवती बच्चे के साथ मौसेरी बहन की गोद भराई की रस्म में शामिल होने के लिए पीलीभीत जा रही थी। रविवार की सुबह जब वह बरेली सेटेलाइट बस अड्डे पर पहुंची तो वह कुछ नशा खोरों का शिकार बन गई। बस अड्डे पर बेहोश पड़ी युवती को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि पीआरवी के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए थे। यूपी 112 कर्मियों ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में होश में आने के बाद युवती ने बताया कि सेटेलाइट बस अड्डे पर उतरने के बाद वह सड़क के दूसरी तरफ पहुंची। जहां कुछ लोग खड़े होकर नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे थे। बस के बारे में जानकारी करने पर युवकों ने जबरन उसे बीयर बोलकर नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई और उसके साथ क्या हुआ उसे कुछ भी नहीं पता। बारादरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हालांकि इस तरह की यह पहली घटना है, जो सेटेलाइट बस अड्डे पर हुई। यहां लगातार होने वाले लूट, चोरी व जेबकतरों के मामले राहगीरों के दिलों में खौफ पैदा कर रहे हैं। वहीं बारादरी पुलिस भी वारदातों को रोकने में सफल होती दिखाई नहीं दे रही है। कुछ दिनों पहले एक बुजुर्ग महिला से लूट के बाद एक सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार की जेब कटने का मामला सामने आया था।

सेटेलाइट बस अड्डे पर एक युवती बेहोशी की हालत में मिली थी, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। मामले की जांच की जा रही है। — नीरज मलिक, इंस्पेक्टर, बरादरी

संबंधित समाचार