रायबरेली: सई नदी में डूबे 5 युवक, 4 की बची जान 1 लापता
रायबरेली। लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र के रजनीखंड से सोमवार शाम को युवकों की टोली गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए सुदौली गांव में स्थित भवरेश्वर मंदिर के पास सई नदी तट पर आई थी। इस दौरान पानी का बहाव अधिक होने से पांच युवक डूबने लगे, किसी तरह गोताखोरों ने चार युवकों को …
रायबरेली। लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र के रजनीखंड से सोमवार शाम को युवकों की टोली गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए सुदौली गांव में स्थित भवरेश्वर मंदिर के पास सई नदी तट पर आई थी। इस दौरान पानी का बहाव अधिक होने से पांच युवक डूबने लगे, किसी तरह गोताखोरों ने चार युवकों को तो पानी से निकल लिया लेकिन एक युवक गहरे पानी में चला गया। गोताखोरों की टीम युवक को खोजने में लगी हुई है लेकिन युवक का पता नहीं लग सका है।
लखनऊ जनपद के आशियाना थाना क्षेत्र स्थित रजनीखंड निवासी रोहन (18) पुत्र विशंभर दयाल अपने अन्य साथियों के साथ सई नदी तट पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने आया था। मूर्ति विसर्जन के बाद वह अपने चार अन्य साथियों के साथ नदी में नहाने के लिए उतर गया। बताते हैं कि नदी में तेज बहाव के कारण रोहन और उसके चार साथी डूबने लगे। तट पर मौजूद गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद चार युवकों को नदी से बाहर निकाल लिया लेकिन रोहन पानी की गहराई में चला गया। गोताखोरों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस गोताखोरों की मदद से जाल डलवा कर रोहन के शव की तलाश कर रही है । मंगलवार सुबह तक युवक का शव बरामद नहीं किया जा सका।
