रायबरेली: कारखाना मालिक का फंदे से लटका मिला शव, हत्या की आशंका
रायबरेली। टोंडरपुर गांव निवासी ट्रैक्टर ट्राली का कारखाना चलाने वाले युवक का संदिग्ध अवस्था में कारखाना के भीतर फांसी के फंदे से शव लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने फॉरेंसिक …
रायबरेली। टोंडरपुर गांव निवासी ट्रैक्टर ट्राली का कारखाना चलाने वाले युवक का संदिग्ध अवस्था में कारखाना के भीतर फांसी के फंदे से शव लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की गहन पड़ताल की है।
लखनऊ प्रयागराज हाईवे किनारे टोंडरपुर गांव के 24 साल के मोनू का ट्रैक्टर ट्राली बनाने का कारखाना है। सोमवार शाम 7:00 बजे मोनू अपने कारखाने पर सोने के लिए आया था। वहीं मंगलवार सुबह लगभग 6:00 बजे उसका शव टीन शेड से केबल के फंदे के सहारे लटकता हुआ मिला। मृतक के चाचा महेश ने बताया कि सुबह उसके भाई भवरेश्वर कारखाना आए तो मोनू का शव फंदे से लटका पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मोनू का मई में विवाह हुआ था। परिजनों के मुताबिक मोनू अपने कारखाने पर हर समय मौजूद रहता था। केवल खाना खाने घर आता था। युवक के चाचा महेश प्रसाद ने हत्या की आशंका जताई है। उनके मुताबिक जिस तरह शव जमीन से छू रहा था। इसेस हत्या की आशंका लगाई जा रही है।
थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर आत्महत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
