बरेली श्रम विभाग में हंगामा: व्यापारियों का आरोप, योजनाएं बताने जाते हैं, वसूली करके लौटते हैं
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार सुबह श्रम विभाग कार्यालय में हंगामा हो गया। इंडियन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (आईआईए) के पदाधिकारियों ने हंगामा कर उप श्रमायुक्त का घेराव भी किया। आरोप था कि विभाग कर्मचारी सरकार की योजनाओं के बारे में बताने के नाम से जाते है। इसके बाद वसूली करने लगते है। …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार सुबह श्रम विभाग कार्यालय में हंगामा हो गया। इंडियन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (आईआईए) के पदाधिकारियों ने हंगामा कर उप श्रमायुक्त का घेराव भी किया। आरोप था कि विभाग कर्मचारी सरकार की योजनाओं के बारे में बताने के नाम से जाते है। इसके बाद वसूली करने लगते है। फिलहाल मामले में उप श्रमायुक्त ने जांच कर कार्रवाई का आश्वसान दिया है।
सुबह से ही शुरू हो गई कार्यालय में भीड़
दरअसल, मंगलवार सुबह आईआईए के 100 से अधिक पदाधिकारी और सदस्य उपश्रमायुक्त के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने उप श्रमायुक्त अनुपमा गौतम का घेराव करते हुए कहा कि, उनकी टीम पर आरोप लगाए। कहा कि टीम के लोग व्यापारियों के यहां सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देने के नाम पर पहुंचते है। इसके बाद वह निरीक्षण शुरू कर देते है। निरीक्षण के नाम पर वह वसूली भी करते है। पैसे नहीं देने पर कार्रवाई की धमकी देकर जाते है।

घंटो तक चलता रहा मामला
आईआईए के पदाधिकारियों ने करीब एक घंटे तक मामले को उछाले रखा। जब आश्वासन मिला तो वह वापस लौटै। हालांकि इस बारे में उप श्रमायुक्त अनुपमा गौतम का कहना है कि उनकी पास इस तरह के मामले की पहली शिकायत आई है। वह इस बारे में जांच कराकर इसका निस्तारण कराएंगी।
