रायबरेली: पिछले एक महीने से नहीं बदला गया फुंका ट्रांसफार्मर, लोगों में आक्रोश
रायबरेली। विद्युत उपकेंद्र खीरों के पास लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते एक माह पूर्व जल गया था जिसे अभी तक नहीं बदला गया है। साथ ही उपकरण भी चोरी हो गए हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने से शास्त्री नगर खीरों के लगभग डेढ़ दर्जन उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाराज उपभोक्ताओं …
रायबरेली। विद्युत उपकेंद्र खीरों के पास लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते एक माह पूर्व जल गया था जिसे अभी तक नहीं बदला गया है। साथ ही उपकरण भी चोरी हो गए हैं।
ट्रांसफार्मर फुंकने से शास्त्री नगर खीरों के लगभग डेढ़ दर्जन उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाराज उपभोक्ताओं का कहना है कि सब स्टेशन खीरों की सीमा में सौभाग्य योजना से 1 साल पहले लगाए गए इस ट्रांसफार्मर में जहां विभागीय मिली भगत से एलटी साइड के दो इंसुलेटर व बक्से की अधिकांश एमसीबी गायब कर दी गई है। वहीं ट्रांसफार्मर से 15 मीटर दूर सब स्टेशन में बैठने वाले जिम्मेदार अधिकारी इसे नजरंदाज कर रहे हैं। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। लेकिन 1 महीने पहले जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जाना व उसके कुछ भागों के गायब होने का मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी ।
