मुरादाबाद: घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, लूटपाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नागफनी थाना क्षेत्र में रंजिशन कुछ लोगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। गला घोंटने का प्रयास करने के साथ ही घर में मौजूद परिजनों के साथ मारपीट की। शोर-शराबा होने पर लोग बचाव के लिए आए तो नकदी लूटने के साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नागफनी थाना क्षेत्र में रंजिशन कुछ लोगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। गला घोंटने का प्रयास करने के साथ ही घर में मौजूद परिजनों के साथ मारपीट की। शोर-शराबा होने पर लोग बचाव के लिए आए तो नकदी लूटने के साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने नागफनी थाने पहुंचा तो पुलिस ने टरका दिया। थकहार कर पीड़ित ने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने नागफनी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

मामला नागफनी थाना क्षेत्र डिप्टीगंज निकट गोलकोठी के पास का है। यहां पर रहने वाले मोहम्मद मोहतशम ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट खुशबू चंद्रा की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। उसका कहना था कि मोहल्ले में रहने वाले आतिर और फैजान से उसका विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में दोनों ने करीब एक सप्ताह पहले उसके घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि मारपीट करने के साथ ही उसका गला घोंटने का प्रयास किया।

शोर-शराबा होने पर उसकी पत्नी बचाव के लिए आई तो लाठी-डंडे से पिटाई करके उसे भी घायल कर दिया। मोहतशम के अनुसार शोर-शराबा होने पर मोहल्ले वाले आए तो आरोपी घर में रखे पांच हजार रुपए लूटने के साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नागफनी थाने पहुंचा लेकिन पुलिस ने तहरीर लेकर टरका दिया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने नागफनी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर आख्या कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार