बांदा: एसपी ने एक दरोगा समेत पांच सिपाहियों को किया निलंबित, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। जिले के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर में इन दिनों चल रहीं वाहन चेकिंग के दौरान ड्यूटी से नदारत रहना लापरवाह पुलिस महकमे के दरागाओं और सिपाहियों को महंगा पड़ गया। पुलिस अधीक्षक ने औचक निरीक्षण कर गैर हाजिर मिले पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस …

बांदा। जिले के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर में इन दिनों चल रहीं वाहन चेकिंग के दौरान ड्यूटी से नदारत रहना लापरवाह पुलिस महकमे के दरागाओं और सिपाहियों को महंगा पड़ गया। पुलिस अधीक्षक ने औचक निरीक्षण कर गैर हाजिर मिले पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्यवाही से महकमे में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और वाहनों की चेकिंग के उद्देश्य बनाए गए सेंटरों में पुलिस कर्मियों की डयूटी लगाई गई है।

लेकिन जब पुलिस अधीक्षक ने इन सेंटरों का औचक निरीक्षण किया तो एक दरोगा और पांच सिपाही अपने सेंटर से गायब मिले। इन्हें पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस बारें में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लक्ष्मी निवास मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि शहर में कई स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहन जांच के लिए केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने इन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां कई पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब मिले। उन्होंने बताया कि ड्यूटी से गायब मिलने वाले अतर्रा चुंगी थाना के प्रभारी (उपनिरीक्षक) शिवाजी मौर्य, सिपाही अश्विनी कुमार, अनंत कुमार, हरनाथ और नंदलाल को एसपी ने सोमवार देर शाम तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

बताते चलें कि सोमवार को पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में 951 संदिग्ध वाहनों को चेक कर 46,0000 रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया। इसी अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया।चेकिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनंदन स्वयं मौजूद रहे। उन्होंने अतर्रा चुंगी चौराहा, सिविल लाइन चौराहा व देहात कोतवाली में वाहनों की चेकिंग की। इसी दौरान जिन केंद्रों में ड्यूटी पर लगाए गए पुलिसकर्मी तैनात नही मिले उनके खिलाफ पुलिस अधीक्षक ने सख्त कदम उठाते हुए निलंबन की कार्रवाई की। जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

संबंधित समाचार