अमेठी: आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई की रस्म, दी गई खास जानकारी….

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। विकासखंड के बाल विकास परियोजना के महोना सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्राथमिक विद्यालय महोना पश्चिम स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर क्षेत्र की 14 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करते हुए पोषण आहार से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने मंगल गीत गाकर कार्यक्रम को रोचक बनाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम …

अमेठी। विकासखंड के बाल विकास परियोजना के महोना सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्राथमिक विद्यालय महोना पश्चिम स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर क्षेत्र की 14 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करते हुए पोषण आहार से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने मंगल गीत गाकर कार्यक्रम को रोचक बनाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए फूलों की रंगोली ,पोषण कलश और पोषण थाली को स्थापित किया गया था।

गौरतलब है कि पोषण अभियान के तहत स्थानीय खाद्य पदार्थों और उसकी गुणवत्ता से संबंधित जानकारी, बच्चों का वजन लेते हुए सैम तथा मैम बच्चों की पहचान करने,10 प्रकार के खाद्य समूहों के बारे में जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भ्रमण के दौरान लक्षित परिवारों को दी जा रही है। कार्यक्रम में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के लिए जिला सामुदायिक विशेषज्ञ रविंद्र सिंह, ब्लॉक आउटरीच समन्वयक मनोज कुमार त्रिपाठी मुख्य सेविका लकी देवी आंगनबाड़ी विमला श्रीवास्तव , वेदांता की ओर से सूरज कुमार,पार्वती देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

संबंधित समाचार