UP CORONA UPDATE: चुनाव से पहले UP को कोरोना से राहत, 30 जिलों में नहीं मिले नए मरीज
लखनऊ। प्रदेश के 30 जिलों में मंगलवार को कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला है। इसके अलावा 8 जिलों में कोविड के नए मरीज सामने आए हैं। यह जानकारी मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-09 की बैठक के दौरान दी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश के 30 जिलों अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, …
लखनऊ। प्रदेश के 30 जिलों में मंगलवार को कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला है। इसके अलावा 8 जिलों में कोविड के नए मरीज सामने आए हैं। यह जानकारी मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-09 की बैठक के दौरान दी है।
इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश के 30 जिलों अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बहराइच, भदोही, बिजनौर, एटा, फर्रुखाबाद, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, महोबा, मीरजापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, सहारनपुर, शामली, श्रावस्ती और सुल्तानपुर में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जिले कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।
उन्होंने बताया कि बीते दिवस हुई कोविड टेस्टिंग में 67 जिलों में संक्रमण का कोई भी नया केस नहीं मिला। वर्तमान में 194 कोरोना संक्रमितों का उपचार हो रहा है। इसके अलावा विगत 24 घंटे में हुई 1. 88 लाख सैंपल की टेस्टिंग में 13 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। मात्र आठ जिलों में ही नए मरीज मिले हैं।
इसके अलावा कहीं भी दोहरे अंकों में नए केस नहीं पाए गए हैं। औसतन हर दिन सवा दो लाख से ढाई लाख तक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी से आधी हो गई है और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है। इसी अवधि में 13 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल कोविड वैक्सीनेशन 9.58 करोड़ हो चुका है। यह किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है।
