गोरखपुर: महिला ने थानेदार पर लगाया किरायेदार को जबरदस्ती घर में दाखिल कराने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। रविवार को राजघाट थाना प्रभारी द्वारा एक मकान में जबरिया किराएदार को दाखिल कराने को लेकर न सिर्फ एक महिला को प्रताड़ित किया गया बल्कि उसे छह घंटे थाने पर बैठाया गया। थाना प्रभारी पर यह आरोप लगाया है राजघाट थाना इलाके में बनकटीचक निवासी सुनीता सिंह ने। राजघाट थाना प्रभारी विनय कुमार सरोज …

गोरखपुर। रविवार को राजघाट थाना प्रभारी द्वारा एक मकान में जबरिया किराएदार को दाखिल कराने को लेकर न सिर्फ एक महिला को प्रताड़ित किया गया बल्कि उसे छह घंटे थाने पर बैठाया गया। थाना प्रभारी पर यह आरोप लगाया है राजघाट थाना इलाके में बनकटीचक निवासी सुनीता सिंह ने। राजघाट थाना प्रभारी विनय कुमार सरोज द्वारा पंडित को मारने और मकान खाली कराने का मामला चल ही रहा था कि एक दूसरा मामला सामने आ गया है।

सुनीता सिंह के पति पैरालाइज्ड है और उनके घर में जुलाई माह से एक किराएदार अपने परिवार के साथ रहते हैं। सुनीता सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने किराएदार को तीन महीना पहले ही मकान खाली करने को कहा था। इसके बाद वह मकान में ताला लगाकर लगातार 5 दिन गायब रहे। महिला का आरोप है कि थाना प्रभारी रात के समय बिना महिला पुलिस के उनके घर आए और किराएदार को जबरदस्ती मकान के अंदर करना चाह रहे थे लेकिन उसने ज़्यादा रात होने और घर में अकेली होने के कारण दरवाजा नहीं खोला।

इसके बाद थानेदार साहब ने दूसरे दिन महिला को थाने पर बुलाकर अपशब्द कहते हुए उसे 6 घंटे थाने पर बिठाए रखा। महिला ने दूरभाष पर बताया कि उसके द्वारा मामले की शिकायत महिला आयोग से लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की जा चुकी है। सुनीता सिंह का कहना है कि पति के बीमार होने और घर में अकेली होने के कारण वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं।

संबंधित समाचार