लखनऊ: गुरुद्वारा नाका हिंडोला में वैक्सीनेशन कैंप का हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में चल रहे ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिंडोला के वैक्सीनेशन सेंटर में मंगलवार को वैक्सीनेशन अभियान का आयोजन किया गया। साथ ही कैंप की ओर से लोगों को वैक्सीन लगाया गया। वहीं, कैंप में उपस्थित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि गुरुद्वारा …

लखनऊ। राजधानी में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में चल रहे ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिंडोला के वैक्सीनेशन सेंटर में मंगलवार को वैक्सीनेशन अभियान का आयोजन किया गया। साथ ही कैंप की ओर से लोगों को वैक्सीन लगाया गया।

वहीं, कैंप में उपस्थित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि गुरुद्वारा साहब के वैक्सीनेशन सेंटर में 18 प्लस और 45 प्लस दोनों वर्गों में कोविशील्ड की फर्स्ट और सेकंड डोज लगाई जा रही है। इसके अलावा को-वैक्सीन की सेकंड डोज लग रही है।

इस कैंप में किसी भी बुजुर्ग, विकलांग या किसी भी तरह से मजबूर व्यक्ति के लिए विशेष प्रबंध किए जाते हैं। ताकि उनको कोई परेशानी नहीं हो और प्राथमिकता के आधार पर उनको वैक्सीन लगाई जाती है। वैक्सीनेशन सेंटर का प्रबंध गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी और सेवादार मिलके पूरी श्रद्धा भावना के साथ कर रहे हैं। ताकि नगर वासियों की कोरोना से रक्षा की जा सके और प्रदेश सरकार के इस अभियान में हमारा भी योगदान रहे।

संबंधित समाचार