संभल: आश्रम में सो रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या
गुन्नौर, अमृत विचार। धनारी थाना क्षेत्र के गांव के पास स्थित साधुमणि आश्रम में सो रहे अधेड़ की सोमवार देर रात में गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने पास में सो रहे एक साधु को लाठी-डंड़ों से पीट कर घायल कर दिया। घायल साधु को इलाज के लिए गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। …
गुन्नौर, अमृत विचार। धनारी थाना क्षेत्र के गांव के पास स्थित साधुमणि आश्रम में सो रहे अधेड़ की सोमवार देर रात में गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने पास में सो रहे एक साधु को लाठी-डंड़ों से पीट कर घायल कर दिया। घायल साधु को इलाज के लिए गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आश्रम के दूसरे साधु को पूछताछ करने के लिए गिरफ्तार कर लिया है।
थाना धनारी क्षेत्र के वहीपुर गांव के पास में स्थित साधुमणि आश्रम बना हुआ है। आश्रम की देखभाल करने के लिए दो साधु रहते है। थाना क्षेत्र के कैल की मढईयां गांव निवासी 35 वर्षीय राजेंद्र पुत्र प्रेम शंकर रोज रात को आश्रम पर सोने के लिए जाता था। सोमवार को भी जाकर कुछ देर तक आश्रम में रहने वाले साधुओं से बातचीत की। उसके बाद वह आश्रम में आकर सो गया था।
एक साधु राजेंद्र के पास चारपाई पर तो दूसरा साधु आश्रम की दूसरी मंजिल पर कमरे में जाकर सो गया था। देर रात को राजेंद्र के सिर में अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद राजेंद्र की मौके पर ही दम तोड़ दिया। बदमाशों ने पास में सो रहे साधू को भी नहीं बख्शा और लाठी डंड़े से पीट कर घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने हत्या की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घायल साधु को इलाज के लिए सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दूसरी मंजिल पर सोने वाले साधु से जानकारी करने के लिए गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
