शाहजहांपुर: दिलाजाक कैंट में सड़क किनारे से हटाया गया अतिक्रमण
शाहजहांपुर, अमृत विचार। दिलाजाक कैंट इलाके में अवैध रूप से सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को नगर निगम की टीम ने जेसीबी से ढहा दिया। अतिक्रमणकारियों को हिदायत दी गई कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके नगर निगम अधिकारियों की टीम ने पुत्तू लाल चौराहा …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। दिलाजाक कैंट इलाके में अवैध रूप से सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को नगर निगम की टीम ने जेसीबी से ढहा दिया। अतिक्रमणकारियों को हिदायत दी गई कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके नगर निगम अधिकारियों की टीम ने पुत्तू लाल चौराहा के आसपास निरीक्षण क अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
शहर के मोहल्ला दिलाजाक कैंट में लोगों ने सड़क किनारे अवैध रूप से दुकानें बना रखी थीं। अतिक्रमणकारियों को नगर निगम की तरफ से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भी दिया गया था। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद मंगलवार को नगर निगम प्रवर्तन दल के साथ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार वर्मा टीम के साथ पहुंचे।
हिदायत के बाद भी अतिक्रमणकारियों ने शिकायत नहीं की। जेसीबी से अवैध अतिक्रणम को ढहा दिया गया। जो अतिक्रमण बचा था उसे कर्मचारियों ने ने हटा दिया। टीम की ओर से हिदायत दी गई कि अब दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पवन कुमार भी मौजूद रहे।
पुत्तूलाल चौराहा के आसपास अतिक्रमण हटाने के निर्देश
हरदोई रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर नाला निर्माण के कार्य का मंगलवार को सहायक नगर आयुक्त अंगद गुप्ता के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने निरीक्षण किया। क्षेत्रवासियों की सुविधा व क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए नाला निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान अधिकारियों ने अवैध रूप से नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। जिससे नाला निर्माण में किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही संबंधित को निर्देश दिया गया कि नाले का निर्माण समय से पूरा किया जाए। इस दौरान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह, प्रवर्तन दल व अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
