बरेली: मेरी विधानसभा में सभी से ज्यादा विकास कार्य हुए- पप्पू भरतौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने अपनी बिथरी चैनपुर विधानसभा की उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया कि राज्य सरकार बनने के बाद साढ़े चार साल में उनकी विधानसभा में जितने विकास कार्य हुए हैं, उतने जनपद की किसी विधानसभा में नहीं हुए हैं। प्रत्येक गांव में वह इतने सालों में …

बरेली, अमृत विचार। विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने अपनी बिथरी चैनपुर विधानसभा की उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया कि राज्य सरकार बनने के बाद साढ़े चार साल में उनकी विधानसभा में जितने विकास कार्य हुए हैं, उतने जनपद की किसी विधानसभा में नहीं हुए हैं। प्रत्येक गांव में वह इतने सालों में सौ से अधिक बार घूम चुके हैं। कई पुलों को स्वीकृत कराया है।

हरुनगला के पास एक रिसार्ट में प्रेसवार्ता करते हुए पप्पू भरतौल ने बताया कि रजऊ से झुमका तिराहे तक यानि दिल्ली-लखनऊ हाईवे जोड़ने के लिए जो 43 किलोमीटर लंबा रिंगरोड बन रहा है। इसे बनवाने के लिए सबसे पहले मैने ही पहल की। विधायक बनने के सात माह बाद रिंगरोड की फाइल बनवाकर नितिन गडकरी के कार्यालय भिजवा दी थी। इस रिंग रोड में एनएचएआई ने गड़बड़ी की है। रिंग रोड चौबारी के उस पार से बनाने का प्रस्ताव तैयार हुआ था लेकिन इस बार का बनाया गया।

इस संबंध में मैने पत्र लिखकर नाराजगी भी जतायी है और उस पार से रिंगरोड बनवाएंगे। बीसलपुर रोडपर कमुआ मोड़ पर चौड़ा पुल स्वीकृत कराया। नेशनल हाईवे के अधिकारियों को 4.30 करोड़ रुपये दिलवा दिए। बड़ा बाईपास पर नवदिया झादा पर पुल स्वीकृत कराने को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

चौबारी पर रामगंगा पुल उन्होंने रुपया आवंटित कराकर चालू कराया। बिथरी, क्यारा, केसरपुर, आलमपुर ब्लॉक में कई इंटर कॉलेज, बिजलीघर, सड़कें, अंत्येष्टि स्थल, पुलिया निर्माण, बस स्टैंड, पानी की टंकी आदि विकास कार्य कराए। चौबारी पर मेनका गांधी की गौशाला में मैने अपनी जेब से 10 लाख रुपये खर्चकर टीनशेड व मंकी जाल लगवाया। भरतौल गांव में फाइव स्टार की तरह पंचायत घर बनवाया है। पूरे राज्य में वैसा पंचायत घर नहीं बनाया गया है।

संबंधित समाचार