बरेली: शहर विधायक ने सरकार की उपलब्धियां गिना 43 कार्यों की दिखायी सूची

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। साढ़े चार साल पूरे होने के मौके पर शहर विधायक डा. अरुण कुमार ने मंगलवार को राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए अपनी विधानसभा में कराए कार्यों को बताया। सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए शहर विधायक ने कहा कि 2017 में राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद …

बरेली, अमृत विचार। साढ़े चार साल पूरे होने के मौके पर शहर विधायक डा. अरुण कुमार ने मंगलवार को राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए अपनी विधानसभा में कराए कार्यों को बताया। सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए शहर विधायक ने कहा कि 2017 में राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद से बरेली को 22 से 23 घंटे बिजली मिल रही है। पहले बिजली आने पर खबर छपती थी अब जाने पर। 16.72 करोड़ की लागत से मिनी बाईपास पर रोडवेज बस अड्डे का निर्माण शुरू कराया।

आईवीआरआई पुल व अंडरपास बनवाकर शुरू कराया। पुल के बनने के बाद इज्जतनगर में जाम की दिक्कत दूर हो गयी। सभी मंदिरों, श्मशान घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, जिन क्षेत्रों में बिजली नहीं, वहां के लिए विद्युत आपूर्ति प्रारंभ करायी। शहर विधायक ने 43 कार्यों की सूची दिखाते हुए बताया कि कई क्षेत्रों में समबर्सिवल लगवाए। चार माह से उनके गांधी नगर दफ्तर पर टीकाकरण कराया जा रहा है। 35000 लोगों का टीकाकरण कराया गया है।

कई स्कूलों में फर्नीचर दिया। बताया कि 129.51 करोड़ की लागत से राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। शहर में नई सीवर लाइन बिछवाने समेत सड़कों का निर्माण आदि कार्य कराए हैं। इस दौरान महानगर अध्यक्ष डा.केएम अरोरा, आदेश प्रताप सिंह ,महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार