पारा पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
लखनऊ। पारा थाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले पांच वांछितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। वहीं जब इस संबंध प्रभारी निरीक्षक पारा राजेश कुमार ने बताया कि एसआई विश्व दीपक ने मय हमराही के साथ आरोपी शौकत पुत्र कादिर निवासी डूडा …
लखनऊ। पारा थाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले पांच वांछितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। वहीं जब इस संबंध प्रभारी निरीक्षक पारा राजेश कुमार ने बताया कि एसआई विश्व दीपक ने मय हमराही के साथ आरोपी शौकत पुत्र कादिर निवासी डूडा कालोनी थाना पारा, सलामुद्दीन पुत्र दिलदार निवासी हैदर कैनाल नाला थाना पारा, मो. इस्लाम पुत्र मुंशी अहमद निवासी अनन्त बिहार कालोनी थाना पारा, इस्लाम अली पुत्र जमील निवासी डूडा कालोनी थाना पारा, रऊफ पुत्र नौशाद निवासी डूडा कालोनी थाना पारा को तिकोनिया तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है।
बीते कुछ दिनों पहले आकाश यादव, सुधीर यादव व उसके अन्य तीन साथियों पर आरोपियों ने लाठी-डंडों, धारदार हथियार व अवैध असलहा दिखकर हमला कर दिया। साथ ही आरोपियों ने दहशत फैलाते हुए पीड़ितों के घर पथराव एवं हवाई फायरिंग की थी। घायल आकाश ने बताया कि आरोपी शौकत ने जान से मारने की नियत से उस पर कई बार फायरिंग भी की थी, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। इस संबंध में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं अन्य अज्ञात बदमाशों की तलाश कर ही है।
