Moselle Open Tennis Tournament: एंडी मर्रे ने विश्व में 26वें नंबर के हंबर्ट को दी मात
मेत्ज, फ्रांस। एंडी मर्रे ने स्थानीय खिलाड़ी और छठी वरीयता प्राप्त युगो हंबर्ट को हराकर मोजेल ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया। स्कॉटलैंड के मर्रे ने ब्रेक प्वाइंट हासिल करने के कई मौके गंवाये लेकिन आखिर में वह विश्व में 26वें नंबर के हंबर्ट को 4-6, 6-3, 6-2 से हराने में सफल …
मेत्ज, फ्रांस। एंडी मर्रे ने स्थानीय खिलाड़ी और छठी वरीयता प्राप्त युगो हंबर्ट को हराकर मोजेल ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया। स्कॉटलैंड के मर्रे ने ब्रेक प्वाइंट हासिल करने के कई मौके गंवाये लेकिन आखिर में वह विश्व में 26वें नंबर के हंबर्ट को 4-6, 6-3, 6-2 से हराने में सफल रहे। मेत्ज में होने वाले इस टूर्नामेंट में 2007 में फाइनल में जगह बनाने वाले मर्रे ने पहला सेट गंवाने के बाद अच्छी वापसी की। विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी मर्रे दूसरे दौर में वासेक पोसपिसिल से भिड़ेंगे।
यह भी पढ़े-
