सीतापुर: ग्रामीणों ने अगवा किए जा रहे युवक को बचाया, जाने पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण को कुछ दबंगों द्वारा जबरन अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। दावा किया जा रहा है कि अगवा किए गए ग्रामीण के विरोध करने व शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। जिसके बाद उसे अगवा करने वाले कुछ लोग पकड़े गए। उन्हें पुलिस के हवाले …

सीतापुर। थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण को कुछ दबंगों द्वारा जबरन अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। दावा किया जा रहा है कि अगवा किए गए ग्रामीण के विरोध करने व शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। जिसके बाद उसे अगवा करने वाले कुछ लोग पकड़े गए। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि पुलिस इस घटना को आपसी लेनदेन से जुड़ा विवाद बता रही है।

थानगांव इलाके के लालपुर निवासी राजेश देर रात अपने घर सो रहा था। तभी अचानक आधा दर्जन से अधिक लोग चार पहिया गाड़ी से जा पहुंचे और राजेश को अगवा कर गाड़ी में डाल लिया। उसको अगवा कर ले जाया जा रहा था, इस बीच किसी तरह राजेश के शोर मचाने पर फसलों की रखवाली कर रहे ग्रामीणों ने घेर कर बंधक राजेश को छुड़ाया और पुलिस बुला ली। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को हिरासत में लिया और उन्हें थाने ले गई।

संबंधित समाचार