मुरादाबाद: महंत नरेंद्र गिरि की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग
मुरादाबाद, अमृत विचार। श्री मां गंगा प्रदूषण मुक्ति समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा, जिसमें महंत नरेंद्र गिरि की मौत की जांच सीबीआई द्वारा कराए जाने की मांग की। समिति के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने कहा कि पिछले कुछ …
मुरादाबाद, अमृत विचार। श्री मां गंगा प्रदूषण मुक्ति समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा, जिसमें महंत नरेंद्र गिरि की मौत की जांच सीबीआई द्वारा कराए जाने की मांग की।
समिति के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने कहा कि पिछले कुछ सालों में प्रदेश में संत समाज पर काफी संख्या में हमले हो रहे हैं। महंत स्वर्गीय नरेंद्र गिरी की जांच उच्च स्तरीय अधिकारियों से कराई जानी चाहिए। ताकि, भक्तों को उनकी मृत्यु का कारण पता चल सके और जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई की जा सके। शालिनी भारद्वाज, निधि गुप्ता, जयदेव यादव, विशाल अग्रवाल, ऋषभ भारद्वाज, अशोक कुमार शर्मा, दिनेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
