बाराबंकी में खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बाराबंकी। युवा कल्याण एवं प्रदेशिक दल विभाग द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट स्टेडियम नगर पंचायत रामसनेहीघाट के मैदान पर बुधवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा रहे। वहीं कार्यक्रम संचालन सौरभ यादव द्वारा किया गया। आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे विधायक सतीश चंद्र …
बाराबंकी। युवा कल्याण एवं प्रदेशिक दल विभाग द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट स्टेडियम नगर पंचायत रामसनेहीघाट के मैदान पर बुधवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा रहे। वहीं कार्यक्रम संचालन सौरभ यादव द्वारा किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे विधायक सतीश चंद्र शर्मा का क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आलोक सिंह द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। क्रीडा मैदान सरंक्षक मोहमद अहमद के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान क्षेत्र के पत्रकारों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने आयोजित कार्य्रकम में 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग का शुभारंभ किया जिसमें प्रथम स्थान पूनम कुमारी दुतीय स्थान क्षमा पांडेय और तृतीय स्थान चंद्र ने प्राप्त किया।
इसी प्रकार कब्बडी प्रतियोगिता में विजेता टीम मेडुवा और उप विजेता टीम धरौली रही। 3000 मीटर दौड़ मे बालक वर्ग अमन वर्मा ने प्रथम स्थान, प्रभात यादव ने दुतीय, बालिका वर्ग 1500 मीटर दौड़ में दिया ने प्रथम स्थान तथा लक्ष्मी चौहान ने दुतीय स्थान प्राप्त किया।100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर चंद्र मोहन यादव और दूसरा स्थान अवधेश यादव ने प्राप्त किया। इसी तरह गोल क्रम में बालिका वर्ग में दिया ने प्रथम और लक्ष्मी चौहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विजयी प्रतिभागियों को जवाहरलाल वर्मा प्रबंधक पटेल इंटर कॉलेज और महाविद्यालय द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया।
