रामपुर: कांशीराम कालोनी में पेयजल आपूर्ति ठप, प्रदर्शन
रामपुर, अमृत विचार। कांशीराम कालोनी के बाशिंदे पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। पेयजल आपूर्ति ठप होने पर कालोनी के बाशिंदों और कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराए जाने की मांग की है। शहर के मोहल्ला मडैया नादर बाग कांशीराम आवासीय कालोनी में 768 परिवार रहते हैं। 68 ब्लॉक हैं पेयजलापूर्ति के …
रामपुर, अमृत विचार। कांशीराम कालोनी के बाशिंदे पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। पेयजल आपूर्ति ठप होने पर कालोनी के बाशिंदों और कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराए जाने की मांग की है।
शहर के मोहल्ला मडैया नादर बाग कांशीराम आवासीय कालोनी में 768 परिवार रहते हैं। 68 ब्लॉक हैं पेयजलापूर्ति के लिए यहां लगा ट्यूबवेल बीते कई महीनों से खराब है। पेयजलापूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काशीराम कॉलोनी के बाशिंदों का कहना है कि पालिका प्रशासन से इस बाबत शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
कांग्रेस के शहराध्यक्ष मामून शाह खान ने कहा कि कॉलोनी के हैंडपंप भी खराब हैं जो ठीक है उसमे रेत आ रहा है। जैसे-तैसे पानी की समस्या से पार पाया जा रहा है। जलकल अभियंता प्रेमचंद्र आर्या ने बताया कि कोलकाता से पाइप आ रहा है इसके बाद ही पेयजल आपूर्ति सुचारु हो पाएगी।
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष ने कहा कि यदि कॉलोनी कि पानी कि व्यवस्था शीघ्र ही ठीक नही कराई गईं तो बड़ा आंदोलन किया होगा। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस नेता सय्यद फैसल हसन, नासिर मलिक, निज़ाम खान, जावेद खान, अंशुल रस्तोगी, बिट्टन, राकिब मलिक, असीम खान, आदि मौजूद रहे।
