बरेली: वोट बनवाने और जागरूकता के लिए लगाए कैंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सपा कार्यालय पर युवा प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की बैठक में छात्र सभा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अजय पटेल व अन्य का स्वागत किया हुआ। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है। समय अभी कम है इसलिए …

बरेली, अमृत विचार। सपा कार्यालय पर युवा प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की बैठक में छात्र सभा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अजय पटेल व अन्य का स्वागत किया हुआ। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है।

समय अभी कम है इसलिए सभी लोग पार्टी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट बनवाने एवं मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में कैंप लगाने का कार्य करें। संचालन महानगर महासचिव गौरव सक्सेना ने किया।

अहमद खान टीटू, अनुज आनंद, विशाल, सनी मिर्जा, अशफाक, डॉ. अमित सक्सेना, केपी राठौर, मान सिंह यादव, अनुराग त्यागी, हसीब खान, गोपाल कश्यप मौजूद रहे। नवनियुक्त महानगर अध्यक्षों का स्वागत करने वालों में प्रवक्ता मयंक शुक्ला, आदेश यादव, भारती चौहान, नूतन शर्मा, समयून खान, संतोष दिवाकर, संजीव, सोनू लाल, हाजी शकील आदि शामिल है।

संबंधित समाचार