बरेली: उधारी के रुपये मांगने पहुंचे आढ़ती से मारपीट व धमकी, रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। डेलापीर सब्जी मंडी में आढ़त से करीब दो साल पहले उधारी में लाखों की सब्जी लेने वाला दुकानदार रुपये वापस नहीं कर रहा है। जब आढ़ती तकादा करने पहुंचा तो उसने भाइयों के साथ मारपीट की। आढ़ती की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महानगर …
बरेली, अमृत विचार। डेलापीर सब्जी मंडी में आढ़त से करीब दो साल पहले उधारी में लाखों की सब्जी लेने वाला दुकानदार रुपये वापस नहीं कर रहा है। जब आढ़ती तकादा करने पहुंचा तो उसने भाइयों के साथ मारपीट की। आढ़ती की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महानगर कॉलोनी निवासी सुरेश कुमार मौर्य डेलापीर सब्जी मंडी स्थित ए-36 दुकान में सब्जियों का व्यापार करते हैं।
उन्होंने बताया कि सब्जी मंडी की सी-95 दुकान में काम करने वाले शहजादे हुसैन उनकी दुकान से बड़ी मात्रा में सब्जी खरीदते आए हैं। शहजाद ने 12 दिसंबर 2019 में उनसे भारी मात्रा में शिमला मिर्च व हरी मिर्च खरीदी थी। जिसके बाद 75 हजार 716 रुपये जमा करने के बाद 1 लाख 18 हजार 756 रुपये की धनराशि बकाया रह गई थी।
काफी समय तक रुपये मांगने पर आरोपी बकाया चुकाने में टालमटोल करता रहा। आरोप है कि मंगलवार को वह जब शहजाद के पास रुपये मांगने गए तो उसने अपने भाई अशफाक व निजाम के साथ मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी। साथ ही दोबारा रुपये मांगने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली।
