बरेली: पार्क में धरना, फिर जुलूस निकाल पहुंचे कलेक्ट्रेट
बरेली, अमृत विचार। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को सेठ दामदोर पार्क में कृषि प्राविधिकों ने धरना दिया। इसके बाद वह जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित 21 सूत्रीय ज्ञापन एमसीएम को सौंपा। ज्ञापन में शीघ्र समस्याओं का समाधान न होने पर 6 अक्टूबर को कृषि निदेशालय …
बरेली, अमृत विचार। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को सेठ दामदोर पार्क में कृषि प्राविधिकों ने धरना दिया। इसके बाद वह जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित 21 सूत्रीय ज्ञापन एमसीएम को सौंपा। ज्ञापन में शीघ्र समस्याओं का समाधान न होने पर 6 अक्टूबर को कृषि निदेशालय परिसर में विशाल धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष मुरारीलाल गंगवार ने कहा कि कृषि विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में प्राविधिकों का विशेष योगदान रहता है। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने पुरानी पेंशन बहाली, कैशेलश चिकित्सा सुविधा, वेतन विसंगति आदि का शासनादेश शीघ्र जारी किए जाने की मांग की।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गंगवार ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जो योजनाएं चला रही है उसे प्राविधिक सहायक ग्रुप ए, बी, सी पूरी निष्ठा से धरातल में उतारने का काम कर रहे हैं इसके बाद भी उनकी वर्षों से लंबित समस्याओं का निस्तारण सरकार नहीं कर रही। इस दौरान इं. विवेश कुमार, राजेंद्र पाल, मुनेंद्र, यज्ञवेंद्र शर्मा, वीरेंद्र मौर्य, महेश कुमार, सुरेश आदि उपस्थित रहे।
