बरेली: आईटी हेड हरिओम गुप्ता के पुत्र रोहन का एनडीए में चयन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दैनिक अमृत विचार के आईटी हेड हरिओम गुप्ता के पुत्र रोहन कुमार गुप्ता का राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला (महाराष्ट्र) में चयन हुआ है। बेहद लगनशील और सहज स्वभाव के रोहन ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 146 वें कोर्स में कामयाबी हासिल की है। 146वें कोर्स में चयनित होने पर रोहन को तमाम …

बरेली, अमृत विचार। दैनिक अमृत विचार के आईटी हेड हरिओम गुप्ता के पुत्र रोहन कुमार गुप्ता का राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला (महाराष्ट्र) में चयन हुआ है। बेहद लगनशील और सहज स्वभाव के रोहन ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 146 वें कोर्स में कामयाबी हासिल की है। 146वें कोर्स में चयनित होने पर रोहन को तमाम लोगों ने बधाई दी है।

रोहन को सेना आवंटित हुई है। 22 सितंबर को रोहन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के लिए चले गए। वह 23 सितंबर को ज्वाइन करेंगे। रोहन ने इस कामयाबी का श्रेय अपने मां-बाप को दिया है।

इधर हरिओम गुप्ता ने बताया कि वह मूलरूप से आरा (बिहार) के रहने वाले हैं और यहां राधाकुंज, बीसलपुर रोड पर रहते हैं। बेटे रोहन ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई जीआरएम से उत्तीर्ण की है। वह 2012 से बरेली में हैं।

संबंधित समाचार