Mahant Narendra Giri Death Case: वाई श्रेणी की सिक्योरिटी थी, फिर कैसे किया सुसाइड? सुरक्षा में तैनात 11 पुलिसकर्मी जांच के घेरे में…
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। महंत नरेंद्र गिरि की मौत हत्या थी या आत्महत्या अब इसकी जांच सीबीआई करेगी। महंत नरेंद्र गिरि की मौत को लेकर हजारों सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें, …
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। महंत नरेंद्र गिरि की मौत हत्या थी या आत्महत्या अब इसकी जांच सीबीआई करेगी। महंत नरेंद्र गिरि की मौत को लेकर हजारों सवाल खड़े हो रहे हैं।
बता दें, महंत नरेंद्र गिरि को सरकार की तरफ से वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। उनके लिए 11 सुरक्षाकर्मी 24 घंटों तैनात रहते थे। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि अगर महंत नरेंद्र गिरि ने फांसी लगाई तो वो उस वक्त कहां थे?
इस बात को मद्दे नजर रखते हुए पुलिस ने उनकी सुरक्षा में लगे गनर, अजय सिंह, मनीष शुक्ल समेत चार सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की है। पुलिस बाकी सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ कर सकती है। बता दें, कुछ पुलिसकर्मी एस्कॉर्ट में तैनात होते हैं जबकि कुछ मौके पर सुरक्षा में रहते हैं। कुछ की तैनाती आश्रम के अंदर रहती है। अब यह भी जांच की जा रही है कि घटना के वक्त पुलिसकर्मी कहां थे? भूमिका संदिग्ध होने पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर लापरवाही बरतने के आरोप पर कार्रवाई भी हो सकती है।
इसके साथ ही आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार स्वामी आनंद गिरि ने गनर अजय सिंह और मनीष शुक्ल पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया था। इस समय सभी के मन में बस एक सवाल है कि अगर महंत नरेंद्र गिरि ने फांसी लगाई तो वो उस वक्त कहां थे?
