अमरोहा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, एसडीओ की मौत
अमरोहा/गजरौला,अमृत विचार। हाईवे पर तेज रफ्तार कार पीछे से सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गई। जिससे मौके पर ही कार सवार एसडीओ की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। जानकारी मिलते ही मौके पुलिस पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी थाना क्षेत्र के नाथूपुर …
अमरोहा/गजरौला,अमृत विचार। हाईवे पर तेज रफ्तार कार पीछे से सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गई। जिससे मौके पर ही कार सवार एसडीओ की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। जानकारी मिलते ही मौके पुलिस पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी थाना क्षेत्र के नाथूपुर निवासी गृजेश पंथ (45) कार से अपनी मां आशा पंथ का इलाज करवाने के लिए दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ उनके पिता श्यामदत्त पंथ भी थे। कार आगरा जनपद के बासौनी थाना क्षेत्र के कुंवरखेड़ा गांव निवासी चालक राजू चला रहा था। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे नेशनल हाईवे पर गजरौला में सीओ आफिस के सामने एसडीओ की कार ट्रक में पीछे से घुस गई।
जिससे एसडीओ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार उसके माता-पिता व चालक घायल हो गए। इसके अलावा बिलासपुर निवासी गुरजीत सिंह भी घायल हुआ है। हालांकि अभी यह पता नहीं लग सका है कि गुरजीत सिंह वहां कैसे पहुंचा। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा कार में फंसे घायलों को काफी कोशिशों के बाद बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने श्यामदत्त पंथ व चालक राजू की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
