अमरोहा: अधिकारियों ने नहीं सुनी,तो दिल्ली लखनऊ हाईवे को करेंगे जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/गढ़मुक्तेश्वर, अमृत विचार। सिम्भावली गन्ना समिति परिसर में भाकियू भानू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता किसानों के बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर गुरुवार यानी आज धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वही सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात है। धरना स्थल पर राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, तहसील व ब्लाक स्तर के पदाधिकारी किसानों की आवाज …

अमरोहा/गढ़मुक्तेश्वर, अमृत विचार। सिम्भावली गन्ना समिति परिसर में भाकियू भानू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता किसानों के बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर गुरुवार यानी आज धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वही सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात है। धरना स्थल पर राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, तहसील व ब्लाक स्तर के पदाधिकारी किसानों की आवाज मजबूती से उठा रहे हैं।

जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि प्रशासन की अनदेखी और चीनी मिल मालिकों की मनमानी के कारण गन्ना किसान की दिन प्रतिदिन हालत खस्ता होती जा रही है। उन्होंने धरने में 1 घंटे का अल्टीमेटम दिया है,कोई भी सक्षम अधिकारी आकर संगठन से वार्ता करें, वरना दिल्ली लखनऊ हाईवे को जाम कर दिया जाएगा।

धरना स्थल पर गढ़ तहसील अध्यक्ष जितेंद्र नागर,प्रदेश महासचिव सरनजीत सिंह, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अमित प्रधान, जिला संरक्षक अजय त्यागी, वरिष्ठ मेरठ मंडल उपाध्यक्ष योगेश त्यागी,किसान मजदूर मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुविश त्यागी,युवा मोर्चा सिम्भावली ब्लॉक अध्यक्ष फिरासत अली, सहित अन्य लोग मौजूद है।

संबंधित समाचार