पंजाब: तरनतारन में पुलिस ने 3 आतंकियों को किया गिरफ्तार, देने जा रहे थे बड़ी घटना को अंजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने तरनतारन जिले में बड़ी आंतकी घटना को होने से रोक लिया है। उन्होंने तीन आतंकियों को हथियार और विस्‍फोटक के साथ गिरफ्तार किया है। यह पंजाब को दहलाने की फिराक में थे। एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि रात को थाना भिखीविंड के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह भट्टी अपनी टीम …

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने तरनतारन जिले में बड़ी आंतकी घटना को होने से रोक लिया है। उन्होंने तीन आतंकियों को हथियार और विस्‍फोटक के साथ गिरफ्तार किया है। यह पंजाब को दहलाने की फिराक में थे।

एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि रात को थाना भिखीविंड के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह भट्टी अपनी टीम के साथ गश्‍त पर थे। जिले के गांव भगवानपुरा के पास नाके दौरान पुलिस टीम ने संदेह होने पर एक कार को रोका। इसमें तीन लोग सवार थे।

इस घटना के बाद से तलाशी अभियान जारी कर दिया है। तीनों आतंकी पंजाब के ही मोगा जिले के रहने वाले हैं। इनकी पहचान कुलविंदर सिंह निवासी गांव रौली, कमलप्रीत सिंह मान निवासी वार्ड छह मोगा, कंवर पाल सिंह निवासी गोविंद बस्ती के तौर पर हुई है।

यह भी पढ़े-

33 सख्त मानदंडों को पार कर राधानगर समुद्र तट ने हासिल किया ‘ब्लू फ्लैग’

संबंधित समाचार